फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर डॉक्टर से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर घायल युवक के साथ आए लोगों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा शुरू कर दिया। डाक्टर से हाथापाई की। बवाल बढ़ते देख डाक्टर और कर्मचार भाग निकले। इससे करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी प्रभावित रही। उधर, आसपास मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने हंगामा कर रहे एक आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना के राजापुर कला निवासी देवी प्रताप सिंह की पड़ोसी से मारपीट हो गई थी। इससे वह घायल हो गया। गांव के तीन लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रमेश वर्मा पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस बीच तमाम लोग पहुंच गए। डॉक्टर रमेश वर्मा का आरोप है कि मारपीट में चोटहिल के साथ आए तीन लोगोें ने उसके साथ हाथापाई की। इसके चलते करीब आधे घंटे इमरजेंसी बाधित रही। डॉक्टर ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें