ओवरलोडिंग रोकने के लिए शनिवार की सुबह अफसर सड़कों पर उतरे। सदर बाजार, चिलबिला व भुपियामऊ के पास ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग होती रही। पांच ट्रकों को अधिकारियों ने सीज कर दिया। इससे हड़कंप मचा रहा।
जिले से हर दिन सैकड़ों भारी वाहन ओवरलोड गुजरते हैं। ऐसे ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए शासन से विशेष निर्देश दिया गया है। शनिवार की सुबह उपजिलाधिकारी सदर एसके सिंह, एआरटीओ यातायात मनोज सिंह और सीओ सदर रवि सिंह की अगुवाई में चिलबिला,भुपियामऊ और सदर बाजार के पास ट्रकों की चेकिंग होती रही। इस दौरान पांच ट्रक ओवरलोड मिले। जिन्हें सीज करते हुए नजदीकी पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया। इसके अलावा अफसर मोरंग लदे वाहनों की धरपकड़ के लिए भंगवाचुंगी से लेकर कटरा रोड पर जांच करने पहुंचे। इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।