फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर वैन से कूदी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक टूर पर बच्चों संग गई थी चित्रकूट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/मानधाता। शैक्षणिक टूर से लौट रही मानधाता इलाके के एक स्कूल की छठी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल वाहन के चालक ने छेड़छाड़ की। उसकी हरकतों से परेशान छात्रा वैन से कूद गई, इससे वह घायल हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मानधाता थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल संचालक छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर चित्रकूट ले गया था। शनिवार रात सभी वहां से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे स्कूल की वैन से छात्र-छात्राओं को घर के लिए रवाना किया गया। वैन चालक कयूम निवासी गजेहड़ी सभी को छोड़ने के बाद अंत में छठी क्लास की छात्रा को छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। अनहोनी की आशंका में छात्रा चलती वैन से कूद गई। वह भागकर घर पहुंची। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी स्कूल संचालक को दी। रविवार को दिनभर पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास होता रहा। हालांकि बाद में छात्रा के परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ मानधाता ने बताया कि आरोपी चालक कयूम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का बयान भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
सामने आई स्कूल संचालक की लापरवाही
चित्रकूट में टूर पर स्कूली बच्चों को ले जाने वाले स्कूल संचालक पूरी तरह लापरवाह बना रहा। यहां तक कि स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। रात में बच्चों को अकेले छोड़ने के लिए चालक के हवाले कर दिया। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें