फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण को लेकर हुए बवाल के चलते गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रायकाशीपुर गांव में धर्मांतरण को लेकर हुए बवाल के बाद तनाव व्याप्त है। दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस शांत बैठी हुई है। अभी तक दोनों पक्षों से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों पक्षों के आरोपी घरों पर मौजूद हैं। बवाल की आशंका में गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रायकाशीपुर गांव में धर्मांतरण और हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को बवाल हो गया था। इसमें प्रार्थना सभा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस मामले में प्रार्थना सभा का आयोजन करने वाले रामकुमार ने चार नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार को गांव के प्रधान विनोद सरोज ने दूसरे पक्ष के छह नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के बाद एसपी और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे थे। यही नहीं विधायक और प्रमुख भी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि दोनों पक्षों के आरोपी घरों पर मौजूद हैं। घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात है। बुधवार को गांव में एससीएसटी आयोग से कुछ लोगों के आने की सूचना मिल रही थी, लेकिन देर शाम तक कोई नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें