फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में महिला का अधजला शव मिलने के मामले में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में महिला का अधजला शव मिलने के मामले में पति समेत तीन पर केस
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, पूछताछ के लिए ससुर को ले गई कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी/मंगरौरा। पांच दिन पहले घर से गायब महिला का अधजला शव उसके कमरे में ही मिलने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या और हत्या के मामले में उलझी हुई है। मृतका के ससुर से मंगलवार को पुलिस ने कोतवाली में पूछताछ की।
विज्ञापन

सुलतानपुर जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र के राजा उमरी गांव निवासी घनश्याम ने अपनी बहन शीला देवी की शादी 13 वर्ष पहले पट्टी कोतवाली के कंसापट्टी गांव निवासी काशीराम पुत्र जेठूराम के साथ की थी। मृतका के भाई घनश्याम का आरोप है कि पांच दिन पहले जेठूराम ने सूचना दी कि उसकी बहन घर से गायब हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। इस पर मायके के लोगों ने भी खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार को जेठूराम के घर से दुर्गंघ उठ रही थी। पास-पड़ोस के लोगों ने देखा तो शीला देवी का अधजला शव पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पट्टी पुलिस को दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मृतका के भाई घनश्याम की तहरीर पर पति काशीराम, जेठ तुलसीराम व जेठानी पराना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें