फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एसपी के लिए चुनौती है हब्बू व सद्दाम की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए एसपी के लिए चुनौती हैं
विज्ञापन

हब्बू व सद्दाम की गिरफ्तारी

उभरते अपराधी भी बने हुए हैं पुलिस के लिए सिरदर्द
जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना भी है जरूरी, एसपी ने संभाली कमान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नवागत पुलिस अधीक्षक एस आनंद के सामने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश हब्बू पासी व सद्दाम की गिरफ्तारी किसी चुनौती से कम नहीं होगी। उभरते अपराधी भी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। जिन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाना भी बेहद जरूरी है। जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना भी बेहद जरूरी है। नवागत एसपी ने शुक्रवार की शाम जिले की कमान संभाल ली।
जिले की लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था शासन के लिए चुनौती बनी हुई है। हमेशा लूट, हत्या व छिनैती साथ ही सनसनीखेज वारदातें आला अधिकारियों की कुर्सी के लिए खतरा बन जाती हैं। कोहड़ौर के व्यापारी भाइयों की हत्या, प्रधान समेत अन्य लोगों को रंगदारी के लिए लगातार मिल रही धमकी और अंतू में बैंक डकैती की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश हब्बू पासी व सद्दाम को पकड़ने में एसटीएफ और जिले की पुलिस हांफ चुकी है। दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित हो चुका है। ऐसे में नए एसपी के सामने हब्बू पासी व सद्दाम की गिरफ्तारी चुनौती होगी। इसके अलावा नए उभरते हुए अपराधियों से भी पुलिस को निपटना होगा, ताकि छिनैती, लूट की घटनाओं के साथ ही खुलेआम फायरिंग पर रोक लग सके। ताकि जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था पटरी पर आ सके। फिलहाल नए पुलिस अधीक्षक एस आनंद एसटीएफ में कई सालों तक काम कर चुके हैं। सीओ व एएसपी की पारी खेल चुके एस आनंद को सर्विलांस के अलावा दूसरी तकनीकी की बेहतर जानकारी है। जिससे वह बदमाशों पर शिकंजा कसेंगे।
विज्ञापन

इनसेट-----
बेल्हा देवी पहुंचकर किया दर्शन पूजन
नवागत एसपी एस आनंद जिले की आबोहवा से पहले ही परिचित हैं। जिले की कमान संभालने के बाद वह सीधे बेल्हा देवी मंदिर पहुंचे। जहां मत्था टेका और बीस मिनट तक पूजन अर्चन करने के बाद बाहर निकले। पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा और एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला से जिले में अपराध के बारे में जानकारी ली।

हाईवे पर सर्राफ की पत्नी की चेन छीन ले गए बदमाश
चेकिंग प्वाइंट से गायब रही कोहड़ौर पुलिस
कोहड़ौर बाजार के व्यापारी फिर हुए खौफजदा
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ोर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ की पत्नी के गले से चेन छीनकर भाग निकले। चेकिंग प्वाइंट से पुलिस नदारद रही। इस घटना से फिर व्यापारी खौफजदा दिखे। शिकायत पर पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही।
कोहड़ौर बाजार के रहने वाले सर्राफ शिवशंकर सोनी की पत्नी उर्मिला सोनी शुक्रवार की शाम अपनी बेटी रत्ना व भतीजी गुडिय़ा के साथ कपड़ा खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। हाईवे पर खड़ी कार को पार करने के दौरान शहर की ओर से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उर्मिला के गले से चेन छीनकर मदाफरपुर की ओर भाग निकले। उसके शोर मचाने पर बाजार के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे। खास बात यह रही कि आईजी मोहित अग्रवाल ने कांधरपुर और मदाफरपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग प्वाइंट बना रखा है। उस स्थल से पुलिस गायब रही। जिसके चलते बदमाश भागने में सफल रहे। इस घटना से बाजार के व्यापारियों में फिर खौफ दिखा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट-----
समाचार पत्र वितरक से रुपये व मोबाइल लूटा
नगर कोतवाली के रूपापुर निवासी अमित शर्मा समाचार पत्र वितरक है। शुक्रवार की शाम वह साइकिल से घर जा रहा था। कटरा रोड पर अल्का पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल व एक हजार रुपये लूटकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें