फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने की थी प्रापर्टी डीलर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किराएदार ने की थी प्रापर्टी डीलर की हत्या
विज्ञापन

लड़की से मिलाने का झांसा देकर ले गया था नर्स ट्रेनिंग सेंटर
स्वेटर उतारने के दौरान उसी की रिवाल्वर से मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रापर्टी डीलर के घर में रहने वाले किराएदार ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। लड़की से मिलाने का झांसा देकर वह उसे नर्सेज ट्रेनिंग सेंटर ले गया। जहां मौका मिलते ही उसने प्रापर्टी डीलर की ही रिवाल्वर से उसे गोली मार दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी किराएदार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
नगर कोतवाली के जोगापुर में रहने वाले त्रिभुवन नाथ सिंह उर्फ टीएन की 1 जनवरी की रात घर से करीब पांच सौ मीटर दूर नर्सेज ट्रेनिंग सेंटर रेलवे लाइन के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश देख इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में मृतक टीएन की पत्नी अर्चना उर्फ बब्बी की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश सिंह, अभय सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। कोतवाली पुलिस की मानें तो छानबीन में यह तथ्य सामने आया कि घटना की रात टीएन का किराएदार शुभम सिंह निवासी जौनपुर को भी लोगों ने रात में घूमते हुए देखा था। उसकी काल डिटेल खंगाली गई तो पुलिस का माथा ठनक गया। गहनता से छानबीन के बाद पुलिस ने किराएदार शुभम सिंह को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान शुभम टूट गया। उसने टीएन की हत्या को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि लड़की का झांसा देकर टीएन को वह अपने साथ बाइक से नर्सेज ट्रेनिंग सेंटर तक ले गया। जहां टीएन से उसकी रिवाल्वर ले ली और छोटे अंडरपास के दूसरी ओर लड़की के होने की बात कही। टीएन जैसे ही स्वेटर उतारने लगा, तभी मौका पाकर शुभम ने टीएन की रिवाल्वर से उसे गोली मार दी। जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। इसके बाद वह घर लौटा और रिवाल्वर आलमारी में रख दी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर आगे की छानबीन कर रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि किराएदार ने ही प्रापर्टी डीलर की हत्या की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। घटना की वजह खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट-----
शव रेलवे लाइन पर डालने का मंसूबा रह गया अधूरा
पुलिस की पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह त्रिभुवन सिंह की हत्या करने के बाद उसका शव रेलवे लाइन पर रखना चाहता था, ताकि घटना को दुर्घटना को रूप दिया जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीएन काफी सेहतमंद था। इसलिए उसे ऊंचाई तक ले जाने में वह कामयाब नहीं हो सका।
इनसेट-----
रिवाल्वर पहले से ही पुलिस के कब्जे में
पहले त्रिभुवन की रिवाल्वर और रुपये गायब होने की बात पत्नी अर्चना पुलिस को बताई थी। हालांकि कुछ दिनों बाद पुलिस को रिवाल्वर व रुपये आलमारी में ही मिले थे। जिसके बाद पुलिस की शंका को बल मिलता नजर आया। अब रिवाल्वर की फोरेंसिक जांच होगी।
इनसेट-----
पुलिस को गुमराह करने की करते रहे कोशिश
जोगापुर निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ टीएन की हत्या की खबर मिलने पर पत्नी अर्चना रोती बिलखती रही। परिवार के लोग भी घटना को लेकर हैरत में थे। एसपी एस आनंद के अलावा पुलिसकर्मियों को अर्चना ने बताया था कि उसने टीएन को एक युवक के साथ जाते देखा था। वह अपने साथ रिवाल्वर और रुपये भी ले गया था। किराएदार शुभम ने भी पुलिस को खूब गुमराह किया। घटना के बाद से लेकर मुकदमा लिखाने तक शुभम पुलिस व साथियों को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन

00000000000000


हादसे में घायल अधेड़ की हुई मौत
जगेशरगंज। मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। अंतू थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी कमाल (48) पुत्र शौकत अली एक सप्ताह पहले सुलतानपुर रिश्तेदारी गया था। वहां से लौटते समय पीपरपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार दोपहर घर पर उसकी मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें