फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से भाग निकली प्रसव पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में प्रसव पीड़िता भाग निकली। जिसकी तलाश में पुलिस खोजबीन करती रही। नर्सिंगहोम से दूसरे अस्पतालों में पुलिसकर्मी लगातार चक्कर काटते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। 15 माह पहले पड़ोसी युवक उसे भगा ले गया था।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा की रहने वाली एक युवती को पड़ोसी युवक भगा ले गया था। परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। सप्ताह भर पहले देवसरा पुलिस ने युवती को गर्भवती अवस्था में बरामद कर लिया। मेडिकल की प्रक्रिया अभी चल रही थी। 23 अगस्त को उसे प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद थाने पर तैनात महिला आरक्षी के साथ उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात ड्यूटी पर लगाई गई महिला आरक्षी सो गई। उसकी देखभाल के लिए परिचित महिलाएं भी थीं।

जब महिला आरक्षी की नींद खुली तो दंग रह गई। अस्पताल में प्रसव पीड़िता की खोजबीन करने लगी, लेकिन पता नहीं चला। रात में ही भागकर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। महिला स्वास्थ्य कर्मी भी उसकी तलाश करने लगीं। शहर के प्राइवेट अस्पताल भी चेक हुए। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से प्रसव पीड़िता के भागने की खबर मिलने के बाद चौकी प्रभारी को लगाया गया था, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें