फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। पेट्रोल पंप लूटकांड के फरार इनामी बदमाश को देवसरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। इस दौरान वह सिपाही से मारपीट भी कर बैठा। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो बोला, जो करना है कर लो, मैं अपराध जगत का डान बनूंगा। उधर, पुलिस ने चोरी की बाइक 5 वांछित और 56 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा पुलिस शुक्रवार की रात अपराधियों की तलाश में गश्त पर निकली हुई थी। रामगंज मोड़ पर बाइक सवार बदमाश दिखा। बाइक स्टार्ट न होने पर वह पैदल ही भागा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसने एक सिपाही के साथ मारपीट की। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस, 1510 रुपये और बाइक बरामद हुई। पकड़े गए रजनीश यादव उर्फ रज्जू यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी बरचौली ने बताया कि उसने अपने साथी अंकित निवासी मूसेपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर के साथ बरामद बाइक चुराई थी। साथी अंकित और सचिन पासी के साथ मिलकर 20 जून को सैफाबाद स्थित नसंगहोम पर फायरिंग की थी। 11 जुलाई को बाइक सवार से तमंचे के बल पर 22 हजार रुपये लूटे थे। 12 जुलाई को पट्टी में पेट्रोलपंप पर विवाद के बाद सेल्समैन को गोली मार दी थी। देवसरा के कोइरीपुर से बाइक लूटी थी। उसके साथी अंकित और सूरज पासी चांदा सुलतानपुर में पकड़े जा चुके हैं। रजनीश के ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित था। पूछताछ में उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह अपराध जगत का डान बनेगा। ताकि उसके सामने किसी की दाल न गले। एसओ देवसरा ने बताया कि रजनीश को क्राइम करने की सनक सवार है। उधर, अंतू पुलिस ने पूरे अंती पेट्रोल पंप के पास से पवन कुमार पाल निवासी लंगड़ी कोल थाना अंतू को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। कोहड़ौर पुलिस ने राजकुमार सिंह निवासी परसुपुर को 22 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। सांगीपुर पुलिस ने त्रिभुवन वर्मा, मिट्ठू वर्मा को अवैध शराब के साथ दबोच लिया। 5 वांछित व 56 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

लूट व बलवा के आरोपियों के घर चस्पा हुआ नोटिस
मकूनपुर। कांधरपुर स्थित पेट्रोल पंप मालिक श्रीधर दुबे से 5 मार्च को 96 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी अंकुर उर्फ हब्बू, तहसीम उफ टिशू के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें