फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढकांमपुर में समझौते को लेकर क्षत्रिय महासभा की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़करीमपुर में उपजे विवाद पर विराम लगाने की कोशिश
विज्ञापन

खतौली।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में गांव मढ़करीमपुर में जातीय संघर्ष को लेकर दोनों पक्षों के बीच उपजे विवाद पर विराम लगाने पर विचार विमर्श किया गया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव में हुई बैठक में लोगों ने 22 अगस्त की देर रात को रास्ते में वैन खड़ी करने को लेकर मामूली कहासुनी के बाद हुए जातीय संघर्ष के बारे में जानकारी ली। बैठक में दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को आपसी समझौते के तहत निपटारे को लेकर भरसक प्रयास किए गए। इस संबंध में सीओ डा. राजीव कुमार व पुलिस से भी बातचीत करके आपस में समझौता कराने अपील की गई। बैठक में शेरपाल चौहान, महेंद्र सिंह सोम, विकास चौहान, राजपाल सिंह सोम, प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान प्रकाशी सिंह आदि मौजूद रहे। गांव में जातीय संघर्ष के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बाकी 15 नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसएसपी के आदेश पर इस पूरे मामले की जांच सीओ कर रह हैं। गांव में फिलहाल शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें