फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार बनाने वाले गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आधार बनाने वाले गिरोह के सरगना तक पहुंचने में पुलिस नाकाम
विज्ञापन

तेलिया चौराहे की गायत्री का नाम आया सामने, पुलिस की पकड़ से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। फर्जी नाम और पते पर लोन लेने के लिए फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बनाने वाले गिरोह के सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इधर एसडीएम सदर की धरपकड़ में दबोची गई महिला ने तेलिया चौराहे की गायत्री का नाम प्रकाश में लाया है।
स्वयं सहायता समूह खोलकर फर्जी लोन लेने के मकसद से फर्जी आधार और वोटर आईडी कार्ड बनाने का भंडाफोड़ गुरुवार को एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय ने किया था। टक्करगंज इलाके के तबस्सुम के घर में दबिश देकर 50 फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बरामद किया था। एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय ने बताया कि तबस्सुम की निशानदेही पर तेलिया चौराहे की गायत्री के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मगर अभी वह पकड़ से दूर है, उसके मिलने के बाद ही सरगना के नाम का खुलासा होगा। एसडीएम का दावा है कि गायत्री की खोज की जा रही है, मिलने के बाद सरगना को दबोचा जाएगा। इधर पुलिस हिरासत में ली गई तबस्सुम का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन


जिले के बैंकों और डाकघरों से ही आधार और वोटर आईडी कार्ड बनवाएं। मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ और तहसीलदार से संपर्क कर सकते हैं। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के तथाकथित एजेंट व स्वयं सहायता समूह चलाने वाले व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बना रहे हैं। उनके बहकावे में न आएं।
मार्कण्डेय शाही, डीएम।

बूथ लेवल अफसर के बारे में लें जानकारी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम मार्कण्डेय शाही ने बूथ लेवल अफसर का पता लगाने के तरीके के संबंध में अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट से, एनवीएसपी पोर्टल से, 1950 पर एसएमएस करके, वोटर हेल्पलाइन एप से पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर करें अपलोड
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम माकेण्डेय शाही ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर सेल्फी अभियान चलाया जा रहा है। जिलास्तर पर मतदाताओं को स्याही लगी हुई उंगली के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया जाए एवं सेल्फी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया जाए। जैसे भारत निर्वाचन आयोग फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्ट्राग्राम के हैशटैग के साथ काम कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा है कि अपने वेबसाइट पेज के अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न पेजों पर अपनी उपस्थिति दर्शाएं। मतदान प्रक्रिया की नियमित क्षण-प्रतिक्षण की जानकारी, मतदान केंद्रों के सुनियोजित (उच्च गुणवत्ता) चित्र, सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएफएम), मतदाता सुविधा चित्रों को स्टेट सोशल मीडिया एवं जिला सोशल मीडिया पर सूचना प्रस्तुतीकरण के लिए भेजा जाना है। साथ ही साथ वह युवा जो इंटरनेट का प्रयोग करते हैं, उन्हें प्रेरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें