फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो शुक्रवार को ही मार्बल व्यापारी पर बोलते हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्बल व्यापारी पर शुक्रवार को ही हमला करने पहुंचे थे बदमाश
विज्ञापन

भीड़ देख भुलियापुर की ओर भाग निकले थे
कपड़े व बाइक से हुई पहचान, सीसीटीवी में हुए कैद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मार्बल व्यापारी हरि गौरव को रंगदारी के लिए धमकी देने वाले बदमाश शुक्रवार को ही खूनखराबा करने के उद्देश्य से बाइक लेकर पहुंचे थे, लेकिन दुकान पर भीड़ देेख अपना इरादा बदल दिया। बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। कपड़े व बाइक का मिलान करने के बाद पुलिस ने इसकी तस्दीक की है।
सदर बाजार निवासी मार्बल व्यापारी हरि गौरव से बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों की गोली के शिकार हो चुके मार्बल कारोबारी राजेश सिंह के मकान के पास से बाइक सवार दो बदमाश शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पहुंचे थे। वह चलती बाइक मोड़कर भुलियापुर की ओर निकल गए। बताते हैं कि उस समय दुकान पर भीड़ थी। हरि गौरव लोगों से घिरा था। ऐसे में बदमाशों को हमला करने का मौका नहीं मिला। रविवार को फायरिंग करने वाले बदमाशों ने जो कपड़े पहने थे, उस दिन भी वही कपड़े पहने थे और उसी बाइक का प्रयोग भी किया था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र पर सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का फरमान
प्रतापगढ़। नगर पालिका की ओर से नवरात्र पर भक्तों को कोई दिक्कत न हो। इसकी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। ईओ नगर पालिका मुदित सिंह ने तैयारी की समीक्षा करते हुए शहर की सफाई का निर्देश दिया। जलकल विभाग की जेई को पेयजल व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त करने को कहा। प्रकाश प्रभारी को शहर की खराब लाइटों को ठीक करने का निर्देश दिया गया। धार्मिक स्थलों के इर्द गिर्द विशेष व्यवस्था करने की बात कही गई। इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें