फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बनीं तीन टीमें

Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कोतवाली के गाबी महुआवन निवासी जय सिंह यादव की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाइसेंसी रिवाल्वर व नगदी लूट ली थी। दो दिन तक मशक्कत के बाद अंतिम संस्कार कराने में सफल हुई पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने एएसपी को साथ लेकर लीलापुर चौकी पहुंचे और विभिन्न पहलुआें की बावत छानबीन की। शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


लालगंज के गाबी महुआवन निवासी जय सिंह यादव की आटो पार्ट्स की दुकान से घर लौटते समय शनिवार की रात आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक के भाई ने अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया। सीएम को बुलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिन तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। सोमवार को किसी तरह परिजन शव दफनाने को तैयार हुए तब जाकर पुलिस की जांच रफ्तार पकड़ सकी। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने एएसपी नीरज पांडेय व स्वाट टीम को लेकर लीलापुर चौकी पहुंचे। घटना स्थल की जांच के साथ ही उन्होने  विभिन्न पहुलुआें पर पड़ताल की।

एसपी ने बताया कि हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए स्वाट टीम के साथ लालगंज व जेठवारा की पुलिस को लगाया गया है। सीडीआर के माध्यम से भी पुलिस आरोपियाें की तलाश कर रही है। करीब दो घंटे तक लीलापुर पुलिस चौकी पर एसपी ने जांच में जुटी तीनाें टीमाें की जांच रिपोर्ट की समीक्षा की। हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित तीनाें टीमाें को प्रतिदिन की गई जांच की सुबह और शाम आठ बजे समीक्षा की जाएगी। उधर घटना को लेकर तहर-तरही की चर्चा जोराें पर है। हत्या के पीछे आशनाई को कारण माना जा रहा है। कुछ लोग लूट को भी हत्या का कारण बता रहे हैं। पुलिस की जांच भी कुछ ऐसा पुष्टि कर रही है। सूत्राें की मानें तो पुलिस की जांच में साफ हुआ है कि मृतक की हत्या के पीछे रानीगंज अजगरा बाजार की एक महिला और एक युवती हो सकती है। सीडीआर रिपोर्ट में भी दो तीन संदिग्ध नंबर भी कई बार बात होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें