फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर भाजपा नेता पर किया कातिलाना हमला

Tue, 02 Jan 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलाव तापते समय भाजपा नेता के घर में घुसकर कातिलाना हमला किया गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई। भाजपा नेता ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। दबिध देकर तीन आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

मानधाता बाजार के बगल ही भाजपा नेता कुंदन सिंह का मकान है। वह रविवार रात अपने अलाव ताप रहे थे। देर रात कुछ लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। हमलावर फायरिंग करने लगे। भाजपा नेता घर में एक कमरे में छिप गए। करीब 15 राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर एसओ मानधाता मौके पर पहुंचे। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने रात में दबिश देकर तीन लोगों को दबोच लिया। कुंदन की तहरीर पर शक्ति सिंह व शिवा सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी अकोढिय़ा, गजेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह और दीपक सिंह निवासी सहिजनपुर मानधाता व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात में ही शिवा, शक्ति व गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें