फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षक, लेखपाल समेत 24 पर रिपोर्ट

Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने वाले राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सहित 24 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नवाबगंज और बाघराय पुलिस ने यह कार्रवाई कुंडा तहसील के नायब तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला की तहरीर पर की है। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कुंडा तहसील के नायब तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला ने नवाबगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इब्राहिमपुर के कानूनगो अमरनाथ, कानूनगो मो. हारून व गा्रमीण बनवारीलाल, उमेश कुमार, राजकुमार, बुधवाइन, गुलशाहिन, क ंसाहिन, नेवलहिन, निर्मला, राजेश्वरी, नागेंद्र , मो. कलीम, नीलम, दीनानाथ, राम किशोर ने सरकारी जमीन को धोखाधड़ी के जरिए अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जा कर लिया। दूसरी तहरीर बाघराय पुलिस को देते हुए बताया कि बाघराय के गोगऊर के कानूनगो अमरनाथ सरोज, लेखपाल सुरेश नारायण, लेखपाल अमरेश सिंह, कानूनगो मो. हारून व गा्रमीण बाबूलाल, मदन, राजेन्द्र, सुभाष कौशिल्या समेत अन्य लोगों ने सरकारी जमीन पर सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर अपने नाम दर्ज करा लिया। दोनों थानों की पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 218, 419, 420, 467,468, 471, 2/5 के तहत लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें