फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन को लेकर हुई थी व्यापारी की हत्या
शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, मांगों को लेकर परिजन अड़े
आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बवाल की आशंका में कई थानों की फोर्स पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
डेरवा/जेठवारा। जेठवारा इलाके में शुक्रवार को दवा व्यापारी की हत्या सत्तर हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी व शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सुरक्षा की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद एएसपी पश्चिमी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों को बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बवाल की आशंका में पुलिस मुस्तैद रही। देर शाम परिजनों ने शव का ऋंगवेरपुर में अंतिम संस्कार कर दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी रजत केसरवानी (22) पुत्र संतोष केसरवानी की शुक्रवार की रात जेठवारा मार्ग पर पहलवानवीर बाबा धाम के पास रामबक्श का पुरवा बिकरा के करीब बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के चाचा गिरीश केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले दिलीप जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तनाव को देखते हुुए बाजार में पुलिस मुस्तैद रही। शनिवार दोपहर बाद परिजन रजत का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों के साथ मृतक के भाई मुन्ना मिश्रा का कहना था कि शव का अंतिम संस्कार आरोपी की गिरफ्तारी, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के बाद ही होगा। बवाल की आशंका को देखते हुए एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला, सीओ सदर बबिता सिंह, एसडीएम लालगंज, तहसीलदार समेत भारी फोर्स मौजूद रही। परिवार के लोगों से बात करते हुए एएसपी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि आरोपी दिलीप को जेठवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। चुनाव बाद शस्त्र लाइसेंस जारी होगा। एसडीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिसके बाद रोड जाम करने की तैयारी कर रहे लोग शांत हो गए। सीओ सदर बबिता सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोपी दिलीप जायसवाल का कोई काम किया था। जिसका डेढ़ लाख रुपये हुआ था। सत्तर हजार रुपये बाकी थे। जिसका तगादा रजत करता रहता था। ऐसे में दिलीप ने रजत को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी दिलीप को गिरफ्तार करने के साथ ही रिवाल्वर भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इनसेट---------
बाइक की डिग्गी में छोड़कर भागा था रिवाल्वर
रजत की हत्या के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी दिलीप के घर दबिश दी। घर के बाहर उसकी बाइक मिल गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने बाइक की डिग्गी खंगाली तो उसमे दिलीप की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। दिलीप के ऊपर मुन्ना मिश्रा निवासी चौरस की हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। हालांकि उस घटना के पहले ही दिलीप शस्त्र लाइसेंस ले चुका था।
इनसेट---------
भाजपा नेता की सेटिंग से जेठवारा पुलिस के हाथ लगा दिलीप
दवा कारोबारी रजत की लाश घर पहुंची तो लोग आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित लोगों की भीड़ सड़क पर उतरने की तैयारी करने लगी। भीड़ व भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते सड़क पर जाम के हालात बने रहे। वाहन निकल नहीं पा रहे थे। चर्चाओं पर यकीन करें तो बवाल आगे बढ़ने से पहले ही जिले के एक भाजपा नेता की सेटिंग से आरोपी दिलीप पुलिस के हाथ लग गया। इतना हीं नहीं थाने पर काफी देर तक भाजपा नेता की मौजूदगी भी रही। जब एएसपी पश्चिमी जेठवारा थाने पहुंचे तो भाजपा नेता हवालात में बंद दिलीप से बातचीत कर बाहर निकले। हालांकि वह शाम तक थाने में ही डटे रहे।
इनसेट------
24 जनवरी को हुई थी ऋचा से शादी
रजत केसरवानी की शादी 24 जनवरी 2019 को बाघराय थाना क्षेत्र की ऋचा केसरवानी के साथ हुई थी। घटना के समय ऋचा मायके में थी। जानकारी होने पर शनिवार की सुबह वह परिजनों के साथ रोते बिलखते हुए ससुराल पहुंची। वह परिवार के लोगों से लिपटकर रोने लगी। वह रोते हुए बेसुुध हो जाया करती थी। पिता संतोष भी बदहवास थे। घर आने वाले लोगों से यही कहते रहे कि उनका बेटा राजा था। अब उनके परिवार का क्या होगा।
इनसेट-------
दिलीप ने खोल रही है बाइक एजेंसी
महेशगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर चौरस निवासी मुन्ना मिश्रा के ऊपर छिनैती का आरोप लगाकर दो साल पहले दिलीप ने उसकी हत्या कर दी थी। दिलीप के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दिलीप की डेरवा बाजार में ही बाइक एजेंसी है। उसने रजत को कई माह पहले रुपये मांगने पर धमकी दी थी। जिसका आडियो वायरल हुआ था। रजत के सिर में केवल एक गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

इनसेट-------
घटना के दूसरे बिंदुओं पर भी पुलिस की नजर
दवा कारोबारी रजत केसरवानी की हत्या के मामले में भले ही दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। दुकान बंद करने के बाद रजत पैदल ही नाई की दुकान पर सेविंग कराने गया था। भीड़ होने के कारण वह आगे बढ़ता चला गया। बाइक सवार उसके पास पहुंचा और बातचीत के दौरान करीब से गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस मृतक रजत व दिलीप के मोबाइल की लोकेशन व काल डिटेल भी खंगाल रही है। इसके अलावा रजत से खुन्नस रखने वालों की छानबीन की जा रही है। सूत्रों की मानें घटना के दौरान कुछ और लोग भी शामिल थे। यह संदेश परिवार के लोग भी जता रहे हैं। सीओ सदर बबिता सिंह का कहना है कि वह हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें