फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों के आने की टूटी आस, जेल प्रशासन करेगा अंतिम संस्कार 17-57-24

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला जेल में बंदी की मौत के बाद शव लेने के लिए परिवार के लोगों के आने की आस टूट चुकी है। जेल प्रशासन ने परिवार के लोगों को मौत की खबर दी, लेकिन कोई नहीं आया। इस वजह से बुधवार को बंदी के शव का अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई हैं। चार दिन से अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव रखा है।
विज्ञापन


बतादें कि जिला कारागार में चोरी के मामले में निरुद्ध उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के दसौली बाघनाथ निवासी सोनू पाठक (28) पुत्र भुवनचंद्र की शनिवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे नाराज बंदियों ने रविवार को हड़ताल कर दिया था। हालांकि बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया। जिसके बाद बंदी खाना खाने के लिए तैयार हुए। मृत बंदी सोनू पाठक की मौत के बाद जेल प्रशासन ने सूचना उसके परिजनों को भेज दी। रविवार की देर रात बगैर परिजनों के आए ही दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच सोनू के शव का पोस्टमार्टम कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान सोनू के पेट में न भोजन मिला है और न पानी। इधर जेल अधीक्षक ने बताया कि रेडियोग्राम के जरिए मृतक बंदी सोनू के परिजनों को खबर भेज दी गई। उसके परिवार के लोग आज भी शव लेने नहीं पहुंचे। जिसके कारण जेल प्रशासन बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें