फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ट्रक की टक्कर लगने से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जौनपुर के बाइक सवार दो युवक भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग निवासी बड़ेलाल सोनी (55) सराफ है। शनिवार की रात पौने नौ बजे वह अपनी बाइक से बेटे विनोद (28) को साथ लेकर मीराभवन स्थित मैरिज हाल में वैवाहिक कार्यक्रम में आ रहा था। जेठवारा के नारायणपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

बगल से गुजर रही दूसरी बाइक में भी ट्रक ने टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार सडक़ किनारे गड्ढे में चले गए। राहगीरों ने हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बड़ेलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी बाइक पर सवार सूर्यभान (28) व रंजीत (35) निवासी जौनपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें