फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती का माल बरामद करने पहुंची मुंबई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पहले ज्वैलर्स शापिंग सेंटर में करोड़ों की डकैती का सामान बरामद करने के लिए मुंबई पुलिस बेल्हा पहुंची। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चौक व श्याम बिहारी मार्केट में छापेमारी की। हालांकि पुलिस के हाथ लूटे गए सामान नहीं लगे। पुलिसिया कार्रवाई से मार्केट में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे जनपद में ज्वैलर्स शापिंग सेंटर में वर्ष 2014 के दौरान डकैती पड़ी थी। जिसमे बदमाशों ने दस करोड़ से अधिक का जेवरात व नगद उठा ले गए थे। इस दौरान गार्ड पर जानलेवा हमला भी किया था। इस मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुणे के इंस्पेक्टर शेख शाह के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिसकर्मी बेल्हा पहुंचे। मुंबई पुलिस ने नगर कोतवाली पुलिस की मदद से श्याम बिहारी मार्केट और चौक घंटाघर में छापेमारी की। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। मुंबई पुलिस व एसटीएफ ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ निवासी अजय त्रिपाठी और सीतापुर जनपद के रहने वाले गौरीशंकर को अपने साथ लाई थी। पुलिस दोनों की निशानदेही पर लूट के सामान बरामद करने के लिए हाथ पैर चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें