फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता में हुई थी राजेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता में हुई थी राजेश की हत्या
विज्ञापन

आजाद नगर के रहने वाले शोएब ने पांच लाख में तौकीर को दिलाई थी सुपारी
रसूलपुर गुलरहा के प्रधान की रास्ते के विवाद में गाली देने पर की थी हत्या
पूछताछ के बाद पुलिस ने अतीक को किया अदालत में पेश, कोर्ट ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर बाजार के मार्बल व्यापारी राजेश सिंह की हत्या व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर कराई गई थी। आजाद नगर के रहने वाले शोएब ने इसके लिए तौकीर को पांच लाख की सुपारी दिलाई थी। सुपारी देने वाले व्यापारी के खिलाफ पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है। रसूलपुर गुलहरा के प्रधान की रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान मां की गाली देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने पचास हजार के इनामी अतीक को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नगर कोतवाली के सरायवीरभद्र निवासी पूर्व प्रधान रऊफ के बेटे अतीक को हत्या, रंगदारी, बैंक लूट समेत कई मामलों में पुलिस को तलाश थी। उसके ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस व एसटीएफ को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। एक लाख के इनामी तौकीर के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अतीक ने मुंबई पुलिस से सेंटिग कर सरेंडर कर दिया था। जिसे लेकर कोतवाली पुलिस रविवार को प्रतापगढ़ पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की हत्या व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता में सुपारी देकर कराई गई थी। आजाद नगर के रहने वाले शोएब ने शहर के एक व्यवसायी व तौकीर के बीच मध्यस्थता कर तौकीर को सुपारी दिलाई थी। तौकीर ने पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। उसे दो लाख रुपये एडवांस मिले थे। सुपारी देने वाले व्यापारी के बारे में भी पता लग गया है, लेकिन अभी कुछ साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है। राजेश सिंह के करीब रहने वाले व्यवसायी ने सुपारी दी थी। जल्द ही साक्ष्य एकत्र कर पुलिस उस पर भी शिकंजा कसेगी। रसूलपुर गुलरहा के प्रधान दिनेश दुबे की हत्या भी तौकीर ने ही की थी। तौकीर व अतीक परिचित के घर से निकले थे। रास्ते में सफारी के साथ प्रधान दिनेश दुबे खड़े थे। सफारी किनारे करने को लेकर दिनेश व तौकीर से कहासुनी होने लगी। दिनेश ने उसे मां की गाली दे दी। जिस पर तौकीर ने आपा खो दिया और दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी। अशोक शर्मा को अतीक व मुख्तार की फायरिंग से गोली लगी थी। बंधन बैंक में लूट में शामिल होने की बात अतीक ने स्वीकार कर ली। रंगदारी के लिए राजस्थान मार्बल के मालिक हरि गौरव की दुकान पर अतीक व तौकीर ने मिलकर फायरिंग की थी। बाद में रंगदारी के रुपये को लेकर तौकीर, मकसूद व अतीक के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद अतीक व तौकीर का रास्ता अलग हो गया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अतीक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट-----
तौकीर की धमकी पर कई व्यापारियों ने पहुंचा दी थी रकम
पचास हजार के इनामी बदमाश अतीक से पूछताछ में कई राज पुलिस को मिले हैं। नगर कोतवाल की मानें तो अतीक ने बताया कि तौकीर की धमकी पर कई व्यापारियों ने खुद रुपये ठिकाने पर पहुंचा दिए थे। रंगदारी से ही करीब 20 से 30 लाख रुपये तौकीर को मिले थे। जिसे लेकर सोरांव में तौकीर व अतीक के बीच विवाद हो गया था। यहां से दोनों की राह अलग हो गई थी। तौकीर ने अतीक से खुद को खतरा होने की बात भी कुछ लोगों से बताई थी। पुलिस का दावा है कि कुछ घटनाओं में अतीक को भी हिस्सा मिला था। उन रुपयों को अतीक ने अपने परिवार के ही करीबी व्यक्ति के हवाले कर दिया था।
फोटो
दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे का सिर मुंडवाया, बनाया बंधक
सिंदूर दान के पहले मुंबई से मिली तस्वीरों ने खोली पोल
10 जून को मुंबई में युवती के साथ की कोर्ट मैरिज
अमर उजाला ब्यूरो
उड़ैयाडीह। पहली शादी मुंबई में करने के बाद दूसरी शादी गांव में रचाने पहुंचे दूल्हे समेत अन्य लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद दूल्हे का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया। गनीमत यह रही कि सिंदूर दान से पहले मामले की जानकारी कन्या पक्ष के लोगों को हो गई। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर देर रात तक पंचायत चलती रही।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी चंदा की शादी फतनपुर के जगनीपुर निवासी रमाशंकर पुत्र राजकुमार के साथ तय की थी। चूंकि अशोक सपरिवार गुजर बसर करने के लिए कोलकाता में रहता है। इसलिए उसने विवाह अपने बहनोई रामकुमार गुप्ता निवासी उड़ैयाडीह के घर पर करने की तैयारी की थी। सोमवार को तय समय पर रमाशंकर गुप्ता बारात लेकर पहुंचा। शादी की रस्म होने लगी। सिंदूरदान के ठीक पहले रामकुमार के मोबाइल पर किसी करीबी ने मुंबई से कुछ तस्वीरें व कोर्ट मैरिज के कागजात भेजे। मोबाइल पर तस्वीर देखते ही रामकुमार ने शादी की रस्म रुकवा दी। खुशी वाले गीत बंद करा दिए गए। लोगों ने दूल्हा समेत अन्य लोगों को बंधक बना लिया। तस्वीरें व कोर्ट मैरिज के कागजात दूल्हे के सामने रखे गए। लोग दूल्हे से पूछताछ करने लगे। उसने बताया कि 10 जून को उसने बांद्रा कोर्ट में शादी की थी। परिवार के लोगों को डर के चलते जानकारी नहीं दे सका। यह सुनते ही आक्रोशित लोगों ने दूल्हे का सिर मुंडवा दिया और गांव में घुमाया। कुछ देर बाद पट्टी पुलिस को सूचना दी। खबर भेजे जाने तक दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर पंचायत चलती रही। पट्टी कोतवाल ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

इनसेट------
दूल्हे पर फूटा लोगों का गुस्सा
दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना था कि जब उसने शादी कर ली थी तो परिवार के लोगों से छिपाने की क्या जरूरत थी। दूसरी लडक़ी की भी जिंदगी वह बर्बाद करना चाहता था। ऐसे दूल्हे को सबक सिखाने के लिए लोगों ने उसके सिर के बाल मुंडवा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें