मनचलों ने युवती को सिगरेट से जलाने का किया प्रयास
जलाभिषेक करने गई युवती की मोबाइल से खींच रहे थे फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। जेठवारा थाना के कटरागुलाबसिंह स्थित भयहरणनाथ धाम पर मनचले जलाभिषेक करने गई युवती की मोबाइल से फोटो खींचने लगे। विरोध करने पर उसे सिगरेट से जलाने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के धमन्न का पुरवा निवासी श्वेता दूबे पुत्री रामजी 15 जून को जेठवारा थाना क्षेत्र के बकुलाही नदी के तट पर स्थित भयहरणनाथ धाम में जलाभिषेक करने गई थी। आरोप है कि इस दौरान जेठवारा थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी अभिषेक और नागापुर निवासी अंबुज मोबाइल से उसकी फोटो खींचने लगे। विरोध करने पर उसे सिगरेट से जलाने का प्रयास किया। युवती ने घर पहुंचकर परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी अभिषेक को हिरासत में लिया है। दो युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।