फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के अधिवक्ता का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

हाईकोर्ट के अधिवक्ता का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
ससुराल के लिए निकले थे,जोगापुर में मिला था शव
पट्टी (ब्यूरो) हाईकोर्ट के अधिवक्ता का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चे और मां शव से लिपटकर रोती रहीं। इससे माहौल गमगीन हो गया।
कोटिया निवासी अंजनी कुमार मिश्र इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता थे। शनिवार की रात उनका शव शहर में जोगापुर इलाके में मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की मानें तो वह घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे। उनकी ससुराल बदलापुर जौनपुर इलाके में है। ऐसे में उनका शव प्रतापगढ़ में कैसे मिला, यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट-
मायके से बच्चों समेत पहुंची पत्नी
अधिवक्ता अंजनी से अनबन के चलते तीन वर्षों से पत्नी रेनू मायके रहती है। बच्चे भी उसके ही साथ रहते थे। शनिवार को वह अपनी ससुराल बनगवां बदलापुर जौनपुर जाने की बात कहकर निकले थे। रात में उनकी पत्नी और बच्चों को भी उनकी मौत की सूचना मिल गई। इस पर पत्नी बच्चों के साथ घर पहुंच गई।
परदेश गए पति ने रचा ली दूसरी शादी
पट्टी (ब्यूरो)। परदेश गए पति ने वहां दूसरी शादी रचा लिया। पत्नी को फोन से इसकी सूचना देकर रिश्ता तोडने की बात कही। इस सूचना से परेशान पत्नी ससुराल आई तो आरोप है कि ससुरालियों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता अपनी मां समेत कोतवाली आई और पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। कंधई इलाके के साल्हीपुर गांव निवासी युवती का विवाह बीबीपुर गांव निवासी युवक के साथ नौ वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति दो वर्ष पूर्व मुंबई गया था। वहां दूसरी शादी कर ली। शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

एटीएम बदलकर टप्पेबाजों ने उड़ा दिए दस हजार
पट्टी(ब्यूरो)। नगर के एक एटीएम बूथ पर रुपये निकालने आए अधेड़ का टप्पेबाजों ने एटीएम बदलकर दस हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। हर्रईपट्टी गांव निवासी सुभाषचंद्र मिश्र कस्बे के एक एटीएम पर रुपये निकालने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें