फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर कूड़ा डालने गई महिला पर फेंका केमिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा डालने गई महिला पर फेंका केमिकल, चेहरा झुलसा
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में घर के बाहर कूड़ा डालने गई महिला पर तीन नकाबपोश युवकों ने केमिकल फेंक दिया, जिससे महिला को चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि वह पड़ोस में रहने वाली महिला की मदद करती थी, उसकी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला रविवार सुबह करीब 11:30 बजे घर के बाहर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंककर लौट रही थी। इसी दौरान पैदल चलते हुए तीन युवक आए और उन्होंने उनके शरीर पर केमिकल फेंक दिया। केमिकल फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गए। बताया कि केमिकल चेहरे और एक हाथ पर जाकर पड़ा। घर तक आते-आते शरीर में जलन हुई। जैसे ही पानी डालकर उसे धोने की कोशिश की तो हाथ और चहरे की त्वचा काली पड़ गई। बताया कि कुछ ही देर में शरीर जलने लगा। पीड़िता ने पहले निजी अस्पताल में दिखाया। हालत खराब होने पर वह करीब तीन बजे सिहानीगेट थाने पहुंची और पुलिस को केमिकल फेंकने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी की। एसएसआई अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

- बेटी-बेटे के साथ रहती है पीड़िता
पीड़ित महिला के पति उत्तरकाशी में एक स्टोर चलाते हैं। वह कभी-कभी घर आते हैं। दो बेटियां और एक बेटे के साथ वह अकेली घर पर रहती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पीछे से केमिकल फेंका था, जिससे उनकी पहचान न हो सके। बताया कि तीनों तेजाब डालने के बाद तेजी से भाग गए। उन्हें पहचाना भी नहीं जा सकता था। मुंह पर रुमाल बांध रखा था।
विज्ञापन

- रंजिश के चलते फेंका केमिकल
पीड़िता ने बताया कि उनकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। ससुराल वाले महिला को परेशान करने लगे। पीड़िता एक एनजीओ से जुड़ी हुई हैं। उस कारण वह महिला की मदद करती थी। थाने और एसएसपी दफ्तर में कई बार शिकायत करवाई है। बताया कि उक्त महिला का मामला कोर्ट में भी चल रहा है। आरोप लगाया कि उक्त लोग उससे रंजिश मानते हैं। उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें