फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसरा में अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

देवसरा में अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या
पट्टे की जमीन को लेकर चल रहा था विनैका गांव के लोगों से विवाद
परिजनों की शंका के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके में शुक्रवार रात छप्पर के नीचे सो रहे अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ लाश मिलने पर परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की आशंका के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोपा निवासी रामसुख (48) मिट्टी का बर्तन बनाकर परिवार का गुजर बसर करता था। शुक्रवार को वह घर से दूर विनैका गांव की सीमा पर पट्टे की जमीन पर बने छप्पर के नीचे कच्ची मिट्टी का बर्तन बनाने के बाद खाना खाकर सो गया। हर दिन उसके साथ रहने वाली पत्नी घर चली आई थी। रात में अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर रामसुख की हत्या कर दी। शनिवार की सुबह बेटा अरविंद प्रजापति पिता के पास पहुंचा तो वहां का नजारा देख दंग रह गया। सूचना मिलने पर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू केवट व कल्लू खरवार निवासी विनैका और छोटेलाल मौर्य निवासी कोपा के खिलाफ बहिस्तवा मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी कल्लू केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट-----
रामसुख का काल बनी तीन विस्वा जमीन
देवसरा निवासी रामसुख मिट्टी का बर्तन बनाकर परिवार का गुजर बसर करता था। वह भूमिहीन था। उसके पास केवल मकान ही था। प्रधान ने दो साल पहले उसे विनैका व कोपा गांव की सीमा पर तीन विस्वा जमीन पट्टे पर दी। हालांकि वह राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज नहीं हो सकी। तीन विस्वा जमीन मिलने पर रामसुख ने उस पर छप्पर रखकर कब्जा कर लिया। वहीं चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने लगा। परिवार के लोगों का आरोप है उसकी तीन विस्वा जमीन पर कुछ लोग नजर गड़ाए हुए थे।
इनसेट-----
कल्लू केवट ने दी थी धमकी
रामसुख की हत्या के बाद बेटे अरविंद ने आरोप लगाया कि पंद्रह दिन पहले कल्लू केवट ने उसके पिता को धमकी दी थी। कहा था कि जमीन छोड़ दो, अन्यथा अंजाम अच्छा नहीं होगा। रामसुख के पास गुजर बसर का कोई और जरिया नहीं था। इसलिए धमकी के बाद भी उसने पट्टे की जमीन नहीं छोड़ी।
000
अतीक को लेकर भोर में पहुंचेगी पुलिस, खुलेंगे कई राज
प्रतापगढ़। पचास हजार के इनामी बदमाश अतीक को मुंबई से लेकर कोतवाली पुलिस प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गई है। उम्मीद है कि रविवार भोर में अतीक को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंच जाएगी। एसपी एस आनंद ने बताया कि अतीक को जेल भेजा जाएगा। हालांकि उससे घटित घटनाओं के बारे में जानकारी लेने व बरामदगी के लिए बाद में कोर्ट से रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन


बाइक छोड़कर भागे संदिग्धों की हुई घेराबंदी
प्रतापगढ़। पल्सर बाइक छोड़कर भागे नकाबपोश संदिग्धों की तलाश में कोतवाली व कंधई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शाम तक पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी रही। नगर कोतवाली के पुराना माल गोदाम रोड पर तीन नकाबपोश संदिग्ध युवक पल्सर बाइक से शहर कोतवाल को दिखे। कोतवाल ने तीनों का पीछा करते हुए घेराबंदी के लिए सभी चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया। पुलिस बाइक सवार संदिग्धों का पीछा करती रही। संदिग्ध युवक अचलपुर में बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस तीनों की तलाश में सई नदी के किनारे खोजबीन करती रही। उन्हे पकड़ने के लिए कंधई पुलिस भी डेरा डाले रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें