फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी ने सिपाही को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकअप में बंदी ने सिपाही को धमकाया
विज्ञापन

खाना देने से मना करने पर पेशी पर आए बंदी ने किया हंगामा
घर से पत्नी लेकर आई थी खाना व सामग्री, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। न्यायालय पेशी पर आए बंदी को लॉकअप की सुरक्षा में लगे सिपाही ने खाना देने से मना कर दिया। जिसके बाद बंदी ने जमकर हंगामा किया और धमकी दी। सिपाही ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला कारागार से बंदियों को पेशी पर लेकर पुलिसकर्मी मंगलवार को आए थे। लोअर लॉकअप में बंदियों को रखने के बाद एक-एक कर बंदियों को पेशी पर न्यायालय भेजा जाता रहा। लोअर लाकअप की सुरक्षा में लगे आरक्षी दिगंबर प्रसाद का आरोप है कि पेशी पर बंदी शहजाद निवासी तिलौरी कोतवाली लालगंज भी आया था। उसकी पत्नी उसे खाना व कुछ सामग्री लेकर देने आई थी। लॉकअप में देते समय दिगंबर ने मना कर दिया। जिसे लेकर शहजाद हंगामा करने लगा। वह सिपाही दिगंबर को देख लेने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। बंदी की धमकी से सिपाही भयभीत हो गया। उसने घटना की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद बुुधवार को नगर कोतवाली में शहजाद के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें