फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या
साथ रहे ठेकेदार को भी लगी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर
शुकुलपुर गड़वारा में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र शुकुलपुर गड़वारा में शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से साथ रहा ठेकेदार भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
अंतू थाना क्षेत्र के संग्रामपुर खुलवरिया निवासी चंदन सिंह (28) पुत्र सुरेश सिंह का शुकुलपुर गड़वारा में निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय के बगल किराए के भवन में ढाबा है। शुक्रवार देर रात शिवराजपुर गड़वारा निवासी चंदन का दोस्त ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह (40) ढाबे पर आया था। दोनों भोजन करने की तैयारी कर रहे थे। वह ढाबे के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक बाइक से दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चंदन वहीं गिर पड़ा, जबकि धर्मेंद्र भी जख्मी हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश तमंचा लहराते हुए शहर की ओर भाग निकले। गोली लगने से घायल दोनों लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेंद्र की हालत नाजुक देखकर उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। एसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी एस आनंद ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
एक साल पहले हुई थी चंदन की शादी
शुकुलपुर गड़वारा में ढाबा चलाने वाले चंदन की शादी एक साल पहले हुई थी। अभी पखवारे भर पहले उसे बेटा हुआ। जिससे घर में खुशी का माहौल था, लेकिन शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद कोहराम मच गया। परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन

इनसेट
बचपन में गुजर गए पिता, बहन की करनी है शादी
बदमाशों की गोली के शिकार बने चंदन के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी होनी है। परिवार की जिम्मेदारी भी उसी के ऊपर थी। उसकी हत्या से परिवार पर वज्रपात हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें