फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर व्यवसायी को पीटा, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहे पर व्यवसायी को पीटा, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को मिले खोखे, दो के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। बाइक से आए लोगों ने चौराहे पर एक व्यवसायी को पीट दिया। साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को मौके से खोखे बरामद हुए। रात में पीड़ित व्यवसायी ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा निवासी अक्षय केसरवानी चौराहे के पास काशी मार्केट में दुकान चलाता है। उसकी तीन दुकानें हैं। रविवार रात नौ बजे वह दुकान बंद करने के बाद चौराहे के पास खड़ा था। इस दौरान बाइक से आए दो लोगों ने दुकान पर सिगरेट पी। इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद चौराहे पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। वहां से आगे बढ़ने के बाद महिला अस्पताल के सामने फिर से फायरिंग की। इससे आसपास मौजूद लोगों में दशहत फैल गई। सूचना पर डायल 100 पहुंची, जहां जांच के दौरान खोखा बरामद हुए। रात में ही अक्षय ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सुबह जांच के बाद पुलिस ने सहिबापुर निवासी शुभम सिंह पुत्र पुष्पराज सिंह व सुभाषनगर निवासी विनीत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह के खिलाफ गोली चलाकर दहशत फैलाने, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फोटो- 29, 30
टेंपो पलटने से सिपाही समेत चार लोग घायल
अन्य दुर्घटनाओं में आठ लोग हुए जख्मी
कुंडा। अलग-अलग दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। सोमवार को कुंडा कस्बे से सवारियों को लेकर मानिकपुर जा रहा टेंपो कोतवाली क्षेत्र के रजनपुर के पास पलट गई। इससे उसमें सवार मवई फायर स्टेशन के सिपाही मुनीर अली पुत्र बकरीदी, सेमरी बरई गांव निवासी छात्रा ज्योति पुत्री राजेश कुमार, बरई निवासी हिना कौसर व उसकी बहन कहकसा पुत्री मो.हाफिज घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। इसी तरह से बाबागंज के भगौतीपुर निवासी रमेश अपनी पत्नी सोनी व ममेरी बहन रंजना पुत्री मुनेश निवासी महाजन का पुरवा को लेकर बाइक से जा रहा था। जमेठी के पास उसकी बाइक सिलावटपुर निवासी छेदी हरिजन पुत्र लोढ़ई की बाइक से भिड़ गई। इसमें दोनों महिलाओं समेत छेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। छेदी को एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया है। इसी तरह से अन्य अलग-अलग दुर्घटनाओं में महेशगंज के हीरागंज निवासी राजू सोनी पुत्र रमेश, राजेश कुमार पुत्र श्रीराम, कुंडा मियां का पुरवा निवासी श्रीचंद पुत्र झगरू प्रसाद, सलेमपुर ददौरा निवासी विजय कुमार पुत्र चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसानों को मिला किसान सम्मान प्रमाण पत्र
परियावां (ब्यूरो)। कालाकांकर विकासखंड के सभागार में लघु सीमांत कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री का संबोधन कृषकों को सुनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी आईएसबी उदयभान सिंह ने किया। इस अवसर पर कृषि बीज भंडार कालाकांकर के प्रभारी ललित कुमार व सहायक विकास अधिकारी संतोष कुमार रहे। किसानों में रमेश कुमार उर्फ धुन्नी लाल, मो. अकमल, बबन, सुंदरलाल, राजाराम, रामअचल, सीतापति, रामसुमेर, इंद्रेश कुमार, राम लखन, महावीर, मुन्नालाल सहित 36 लघु सीमांत किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर विजय कुमार शुक्ल, माया शंकर तिवारी, ज्ञानेंद्र कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मनदीप कुमार, विपिन नागर आदि लोग मौजूद रहे।

पोस्ट आफिस में नहीं हैं कर्मचारी
परियावां (ब्यूरो)। कालाकांकर विकास क्षेत्र के परियावां स्थित पोस्ट आफिस बंद पड़ा है। इसमें कर्मचारी न होने के कारण यहां कोई काम नहीं होता है। लोगों को किसान विकास पत्र सहित अन्य कार्य करवाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। यहां पर एक निजी व्यक्ति को पोस्टमैन का प्रभार दे दिया गया है। इसके चलते वह चिट्टी, काल लेटर सहित अन्य चीजों को सुविधा शुल्क लेकर देता है। व्यापारियों व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की, लेकिन इस पर कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई।

आवारा पशुओं से परेशान हैं लोग
परियावां (ब्यूरो)। कालाकांकर विकास क्षेत्र के गांवों में इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मुख्यमंत्री गोवंशों को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं तो दूसरी ओर शासनादेश के बावजूद अभी तक इन गोवंशों को उपयुक्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गाढ़ी कमाई से तैयार फसल बर्बाद हो रही है। किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। खेतों की रखवाली में भी देर रात तक लोग परेशान रहते हैं। फसल चौपट होने से किसानों की कमर टूट रही है। फसलों को आवारा पशु चट कर रहे हैं जबकि इन किसानों का भविष्य व उनके परिवार का जीवन फसल पर ही निर्भर है। सरकार के निर्देशों के बावजूद आवारा पशुओं की व्यवस्था नहीं की जा रही है।

बाइक से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत
कुंडा (ब्यूरो)। बाइक की टक्कर से घायल किशोर की मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कटही बगिया भड़चक गांव निवासी निरंजन पटेल का पुत्र फोटू पटेल (10) रविवार की दोपहर में चौराहे से पीछे छगन मार्केट के सामने सड़क पार कर रहा था। इस दौरान कुंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालक को आसपास के लोगों ने कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। सोमवार की भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो उनमें चीखपुकार मच गई। उधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


फोटो- 32
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में बच्चों ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि
कुंडा। क्षेत्र के मानिकपुर रेताही स्थित ज्वाला देवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत रविवार को हुई। इसकी शुरुआत विद्यालय प्रबंधक ने की। इसके बाद स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने विद्यालय कैंपस तथा ज्वाला देवी शक्ति पीठ की साफ सफाई की। शाम को तीन बजे विद्यालय कुल गीत के साथ कार्यक्रम अधिकारी डा. अरुण कुमार यादव ने प्रथम दिन के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. पवन कुमार द्विवेदी, डा. अशोक यादव, डा. विजय यादव, डा. रामजतन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें