फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान प्रसव पीड़िता की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान प्रसव पीड़िता की मौत, हंगामा
विज्ञापन

नाराज परिजनों ने शव का कराया पोस्टमार्टम, मगर पुलिस को नहीं दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के एक नर्सिंगहोम में ऑपरेशन के दौरान प्रसव पीड़िता की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिला महिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर ऑपरेशन करने व लापरवाही बरते का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पति के न होने के कारण पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
अंतू थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी गुलशन बानो (28) पत्नी मोहम्मद कासिम गर्भवती थी। गुरुवार शाम तीन बजे उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने के लिए कहा। इस बीच इमरजेंसी वार्ड में बैठी एक दलाल उसे लेकर एक नर्सिंगहोम मेें पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि नर्सिंगहोम संचालक ने उनसे ऑपरेशन के नाम पर 22 हजार रुपये लेने के बाद जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक को बुलाकर गुलशन बानो का ऑपरेशन शुरू करवा दिया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। जबकि उसके पेट में पल रहे नवजात को चिकित्सकों ने सुरक्षित निकाल लिया। मौत की सूचना से परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट------
नर्सिंगहोम में एक अतिरिक्त वार्ड को बना दिया गया है ओटी
जिस नर्सिंगहोम में गुलशन बानो की मौत हुई है वहां ओटी का निर्माण नहीं किया गया है। एक बड़े से कमरे में एक टेबल रखकर उसे ओटी बना दिया गया है। चाय की केतली में ऑपरेशन के दौरान प्रयोग होने वाले स्टूमेंट को धुला जाता है। इसके बाद मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है। लेबर रूम से लेकर ओटी तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके बाद भी अस्पताल का संचालन हो रहा है। सीएमओ की नाक के नीचे संचालित हो रहे इस नर्सिंगहोम पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
वर्जन--------
मृतका के परिजनों ने किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की है। यदि वह शिकायत करते हैं तो इस मामले की जांच करवाकर अस्पताल संचालक और सरकारी अस्पताल छोड़कर प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करने के लिए जाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
रंजिश में कुनबे को पीटा
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के केशव राय का पुरवा नई फिरोज खान का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार को विवादित जमीन पर कब्जा करने के विरोध पर पड़ोसी ने फिरोज, उसकी पत्नी गुलसन बानो व बहन नाजिया को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में घायल
प्रतापगढ़। कंधई इलाके के दिलीपपुर गांव निवासी विजय प्रताप शुक्रवार को स्कूटी से प्रतापगढ़ आ रहा था। चौक के पास बाइक भिड़ंत में वह घायल हो गया। लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें