फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 19-02-06

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
चार तमंचा, चोरी की बाइक बरामद
लूट के इरादे से छिपे थे, इलाहाबाद पुलिस कर रही थी तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। इलाहाबाद पुलिस से बचने के लिए भागे अंतर्जनपदीय लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े। लुटेरों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में छिपे बैठे थे। उनके पास से तमंचा कारतूस के अलावा बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रानीगंज पुलिस बुधवार की रात गश्त पर थी। इस बीच उसे पता चला कि धनुहा गांव में एचटी लाइन का काम करने वाले मजदूरों के कमरे पर पांच अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए रुके हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर रानीगंज और फतनपुर थाने की फोर्स के साथ सीओ रमेशचन्द्र मौके पर पहुंचे। चारों ओर से घेराबंदी करके पांचों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान चार तमंचा, आठ कारतूस व बाइक बरामद हुई। काम करने वाले मजदूरों को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने लुटेरों से कड़ाई से पूछताछ करना शुरू किया तो पता चला कि पकड़े गए बदमाश रोहित यादव उर्फ छोटू यादव निवासी अल्लापुर इलाहाबाद, शानू पुत्र इकबाल निवासी करैली ने एक माह पूर्व सर्राफ व्यापारी को गोली मारकर छिनैती का प्रयास किया था। दूसरी घटना प्रीतम तिवारीपुर की महिला से चेन छीनकर फरार हो गए थे। सन्नी पुत्र हुकुम चंद निवासी गोविन्दपुर, अनुज कुमार पुत्र मदन लाल निवासी पुतरिहा करछना, आयूष शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला अल्लापुर इलाहाबाद के पास एक एक तंमचा व दो जिन्दा कारतूस व एक पल्सर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। सीओ रमेशचंद्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने इलाहाबाद, सुलतानपुर, अमेठी में कई घटनाओें को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता की कार की टक्कर से युवक घायल
प्रतापगढ़। भाजपा नेता के काफिले में शामिल कार की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी नितेश (18) पुत्र रघुनंदन किसी काम से शहर आया था। दोपहर में घर जा रहा था। तभी किसी भाजपा नेता का काफिला गुजर रहा था। बेल्हादेवी मंदिर के पास सई पुल पर काफिले में शामिल कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि नेता के समर्थकों ने उसकी पिटाई भी की। राहगीरों ने ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें