फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक और उसके बेटे समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा विकास खंड के बाबा मानशाह जूनियर हाईस्कूल रत्तीपुर के हेडमास्टर की तहरीर पर प्रबंधक, उसके बेटे समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले स्कूल में बखेड़ा खड़ा करने वाले प्रबंधक के खिलाफ पहले तो पुलिस मुकदमा लिखने को तैयार नहीं थी, मगर अफसरों की डांट पड़ने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हेडमास्टर का आरोप है कि 23 जुलाई को प्रबंधक फूल बहादुर सिंह ने अपने बेटे राजन सिंह, ऋषभ सिंह उर्फ पंडा, राजेश सिंह के साथ स्कूल में पहुंचकर बखेड़ा किया और उपस्थिति रजिस्टर देखने के बहाने लेकर घर चले आए। प्रबंधक के दबाव के चलते पुलिस अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस अफसरों की फटकार लगने पर चेती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। इधर, प्रबंधक ने तेजी दिखाते हुए बजरंग बहादुर यादव को प्रभारी हेडमास्टर बनाया है। बीएसए अशोक सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें