फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट::::बदायूं यूपी के लिए ::::::
विज्ञापन

शराब के नशे में तालाब में गिरा युवक, मौत
-नौकरी की तलाश में उत्तर प्रदेश से आया था अखिलेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुधवार देर रात एंबियंस मॉल के पीछे तालाब में पैर फिसलकर गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आया था और देर रात दोस्त के साथ तालाब किनारे बैठा शराब पी रहा था। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंच शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच जाही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बदायूं (उत्तर प्रदेश) निवासी अखिलेश नौकरी के लिए गुरुग्राम आया था। वह दोस्त डीएलएफ फेज-3 बी ब्लॉक निवासी रोहन के घर पर रुका हुआ था। बुधवार देर रात दोनों डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में एंबियंस मॉल के पीछे तालाब के पास गए थे। वहां शराब पी रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे अखिलेश तालाब में नहाने के लिए आगेे बढ़ा, लेकिन अचानक पैर फिसल गया। जिसे बचाने के लिए रोहन तालाब में कूदा, लेकिन तैरना न आने के चलते बाहर निकल आया। अखिलेश बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकाला। सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें