फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की कार पर पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की कार पर पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

किशुनगंज। अतरसंड स्थित डायट कालेज में बयान दर्ज कराकर लौट रही छात्रा की कार पर बाइक सवार लोगों ने पथराव कर दिया। फायरिंग का भी आरोप लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ के बाद सभी को सुरक्षित घर भेजा। रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित कालेज के प्रबंधक श्यामशंकर उपाध्याय के खिलाफ छात्रा ने अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की शिकायत छात्रा व छात्रों ने जिलाधिकारी से की थी। जिसकी जांच करने वाली टीम को बयान देने के लिए पीड़ित छात्रा अपने सहयोगी के साथ कार से डायट अतरसंड गई थी। बयान दर्ज कराकर छात्रा अपने घर लौट रही थी। कंधई थाना क्षेत्र के कांपा गांव के करीब बाइक सवार दो युवकों ने उसकी कार पर पथराव कर दिया। जिससे कार का शीशा टूट गया। आरोप है कि बाइक सवार लोगों ने फायर भी किया। आसपास के लोगों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने पूछताछ के बाद छात्रा को सुरक्षित घर भेजा। एसओ कंधई ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। छात्रा ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ पकड़ते रहे वाहन
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव कराने के लिए एआरटीओ मनोज सिंह शुक्रवार को वाहनों की धरपकड़ करते रहे। जो वाहन शादी विवाह में बुक थे। उनकी भी धरपकड़ की गई। एआरटीओ की इस कार्रवाई से हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें