फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल
विज्ञापन

मदाफरपुर। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। कोंहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड निवासी रज्जाक अहमद (70) साइकिल से चिलबिला बाजार आए थे। लौटते समय पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें चिलबिला में टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
रैबीज इंजेक्शन न होने से मरीज परेशान
रखहा। अस्पतालों में कई महीनों से रैबीज इंजेक्शन न होने से लोग परेशान हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम, पट्टी, नारायणपुर, रमईपुर सहित पट्टी क्षेत्र के कई अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रैबीज इंजेक्शन का टोटा होने से मरीजों को बाजार से खरीदना पड़ रहा है। सीएमओ अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कंपनी रैबीज इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं कर रही है। शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

अवैध असलहा और नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने भेजा जेल
रखहा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहे और नशीेले पदार्थ के साथ तीन युवकों को धर दबोचा। उन्हें जेल भेज दिया गया। कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत शहीद गेट के पास पुलिस ने चेकिंग लगाई थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों को दो तमंचा, पांच कारतूस और 17 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया।
अवैध असलहे के साथ युवक को पकड़ा
जेठवारा। जेठवारा पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान को एक युवक को अवैध असलहे के साथ पकड़ लिया। सोमवार की रात एसओ ने गजराही नौबस्ता के पास चित्रसेन पुत्र राजकुमार सिंह निवासी काछा शुकुलपुर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह अफसर पुत्र मो. नासिर निवासी नेवाढी़ थाना जेठवारा को चोरी की बाइक और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
कुएं में कूड़ा फेंकने पर मारपीट
संडवाचंद्रिका। कुंए में कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के डंड़वा निवासी उर्मिला वर्मा पुत्री रामनरेश वर्मा और पड़ोसी राजेंद्र वर्मा के घर के सामने कुआं है। मंगलवार को कुएं में कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से संगीता देवी पत्नी राजेंद्र वर्मा और उनके ससुर रामकृपाल वर्मा घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से उर्मिला वर्मा और उनकी बहन कमला घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ताला तोडक़र 6 हजार ले उड़े चोर
मदाफरपुर। घर का ताला तोडक़र चोर 6 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के बरहा निवासी राममिलन गुप्ता सोमवार की रात गेट पर ताला लगाकर परिजनों के साथ बरामदे में सो रहा था। देर रात चोर ताला तोडक़र घर में घुस गए। घर में रखे 6 हजार नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें