फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजेहड़ा जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गजेहड़ा जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंका
मौके पर पहुंचे एसपी ने शुरू की जांच, जेब में मिला सूरत से वापी का टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
देल्हूपुर। गजेहड़ा के जंगल में सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक की लाश मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। गले पर चोट के निशान थे। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर पुलिस चौकी से करीब दो किमी दूर गजेहड़ा जंगल में सोमवार दोपहर बकरी चराने गए चरवाहों की नजर एक शव पर पड़ी। इनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक के गले पर चोट के निशान थे। ऐसा लगता था कि उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद हत्यारे शव को जंगल में फेंक दिए। हत्यारे जंगल से परिचित हैं। सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस के साथ ही सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान उसके पास से ट्रेन का टिकट मिला, जो सूरत से वापी तक का था। एसपी एस आनंद ने बताया कि गला दबाने का निशान मिला है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जनपदों से गायब युवकों की जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट------
डेंजर जोन की श्रेणी में है गजेहड़ा
मानधाता थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर गजेहड़ा जंगल पड़ता है। कई बीघे में फैले जंगल में शीशम व सागौन के पेड़ के साथ जंगली पेड़ हैं। चूंकि गजेहड़ा जंगल के भीतर दिन में भी जाने का साहस लोग नहीं करते। इस जंगल में कई बार अज्ञात शव मिल चुके हैं। दिन में भी कोई जंगल में घटना को अंजाम देकर आराम से निकल सकता है। थाने के लिए जमीन चिह्नित हो गई, लेकिन अभी भवन निर्माण की कवायद शुरू नहीं हो सकी।
-
फोटो-
नदी में मिली युवक की लाश
प्रतापगढ़। सई नदी पुल के नीचे सोमवार सुबह एक युवक की लाश तैरती देख लोग दंग रह गए। शव की शिनाख्त हो गई। बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के खुशखुशवापुर निवासी विशाल (22) पुत्र भोला रविवार की शाम घरवालों से विवाद के बाद घर से भाग निकला। रात में वह घर नहीं लौटा। परिजन भी उसकी तलाश नहीं किए। सोमवार की सुबह शव नदी में पुराने पुल के करीब तैरता मिला। पुल पर तमाशबीनों का मजमा लग गया। मौके पर पहुंचे बड़े भाई विनय ने उसकी पहचान विशाल के रूप में की। घटनास्थल के करीब ही अलाव था। उसके हाथ में चोट की निशान भी दिखे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
फोटो-
हब्बू आया खाली हाथ, लौटा बैग लेकर
बंदियों से मुलाकात करने वालों पर नहीं है पुलिस की नजर
न्यायालय में पेशी के बाद बंदियों को करीबी देते हैं सामान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अंतू में बैंक डकैती मामले में पुलिस द्वारा रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में तलब अंकुर सरोज उर्फ हब्बू पेशी पर आया तो खाली हाथ, लेकिन जेल लौटा तो उसके पास सामान से भरा बैग था। जिसे उसके करीबियों ने पुलिस अभिरक्षा के दौरान उपलब्ध कराया था। यह भी बताया जाता है कि पुलिस की अनदेखी से पेशी के दौरान कई बंदी भागने में कामयाब हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोहड़ौर के मदुरा रानीगंज निवासी अंकुर सरोज उर्फ हब्बू ने कोहड़ौर में व्यापारी श्यामसुंदर व श्याममूरत की हत्या के प्रकरण में गत दिनों कोर्ट में सरेंडर किया था। अंतू ग्रामीण बैंक डकैती में उसका नाम आया था। एसओ अंतू ने उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने हब्बू को जेल से तलब किया था। न्यायालय आते समय वह खाली हाथ आया थ्रा, लेकिन कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में वह बाहर निकला। जेल जाने के पहले उसके हाथ में सामानों से भरा बैग था। जो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हब्बू के करीबियों ने उसे थमाया थ्रा। वह जेल लेकर बैग पहुंचा तो जेल प्रशासन ने उसकी छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि गेट पर तलाशी के दौरान जेल में प्रतिबंधित सामग्री को बाहर निकलवा दिया गया। केवल कपड़ा ही लेकर उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें