फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मोपेड सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार की सुबह रिश्तेदारी से लौट रहे मोपेड सवार को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सोनीपुर निवासी संतलाल (50) पुत्र राम निहोर मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी अतरी गया था। बुधवार की सुबह वह मोपेड से घर लौट रहा था। गाजी की बाग के पास सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दिया। जिससे संतलाल दूर जा गिरा। उसके ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय संतलाल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें