फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को लेकर भुपियामऊ में हंगामा 20-24-26

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों से वसूली को लेकर भुपियामऊ चौराहे पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के रवैये का विरोध करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। जिससे पुलिसकर्मियों को छिपकर भागना पड़ा। हालांकि सीओ सिटी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक रोक है। शुक्रवार की रात पौने आठ बजे ट्रकों से वसूली के बाद छोड़ा जाने लगा। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी वाहनों से वसूली कर रहे थे। पुलिसकर्मियों का यह कारनामा देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। भारी संख्या में लोग पुलिसकर्मियों के पास पहुंच गए। वसूली को लेकर वे पुलिसकर्मियों पर पिल पड़े। ट्रकों के चालक भी लोगों के साथ आ खड़े हुए। जिसे लेकर हंगामा होने लगा। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसे लेकर आधे घंटे तक चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। लोगों का आरोप था कि बिना सुविधा शुल्क लिए वाहनों को शहर की ओर जाने नहीं दिया जाता। इस बाबत सीओ सिटी रमेशचंद्र ने बताया कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें