फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान सिपाही ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान सिपाही ने युवक को पीटा
विज्ञापन

लोगों के हस्तक्षेप पर बंद हुई युवक की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही ने एक युवक को जमकर पीटा। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसकी जान बची। लोगों ने सिपाही के रवैए पर आक्रोश जताया।
अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में शनिवार की शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मिसिरपुर तेजगढ़ की ओर से एक युवक बाइक लेकर आ रहा था। वह बाबूगंज बाजार मोबाइल बनवाने आया था। बाइक थोड़ी सी आगे बढ़ गई। जिससे आक्रोशित सिपाही युवक को पीटने लगा। सरेराह युवक की पिटाई होती देख लोग एकजुट होने लगे। डंडे से पिट रहे युवक को बचाने के लिए आसपास के लोग आगे आए। तब जाकर उसकी जान बची। सिपाही की पिटाई से घायल सूरज सरोज को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। सिपाही के रवैए से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


दीवार बनाने के विरोध पर महिला को पीटा
संडवाचंद्रिका। दीवार बनाने के विरोध में पड़ोसियों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के हरिवंश का पुरवा निवासी विजय कुमार का पड़ोसी सुरेश कुमार गौर से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है विवादित जमीन पर शनिवार को सुरेश कुमार जबरन दीवार बनाने लगा। विजय की पत्नी किरन ने उसे रोका। आरोपी सुरेश समेत अन्य लोगों ने मिलकर किरन को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

फोटो-
एसएसबी के जवान की संदिग्ध दशा में मौत
घर में मचा कोहराम, अफसरों ने बताया खुदकुशी, भाई लगा रहा हत्या का आरोप
लालगंज कोतवाली के बहुचरा के रहने वाले थे वैभव सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
लीलापुर। बिहार में तैनात एसएसबी के जवान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा रहा। विभागीय अधिकारियों ने उसके खुदकुशी करने की खबर दी। भाई ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है।
लालगंज कोतवाली के बहुचरा निवासी वैभव सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह एसएसबी के जवान थे। मौजूदा समय में उसकी तैनाती बिहार प्रांत के जमुई जिले में थी। शनिवार की सुबह पौने दस बजे वैभव ने वीडियो कालिंग के जरिए मां- भाई व पत्नी से बातचीत की थी। करीब सवा 11 बजे भाई विपिन के मोबाइल पर एसएसबी के एक अफसर ने सूचना दी कि वैभव ने बैरक में खुदकुशी कर ली है। यह सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग इस बात पर यकीन नहीं कर रहे थे। उनका कहना था कि अभी तो बातचीत हुई थी। परिवार के लोग उसके साथियों से घटना की जानकारी करने लगे। परिवार के कुछ सदस्य बिहार के लिए रवाना हो गए। मृतक जवान वैभव के भाई विपिन का आरोप है कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई। जिसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। रविवार को वैभव का पाथव शरीर आने की उम्मीद है। मृतक वैभव के पिता नरेंद्र यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात हैं। वैभव की शादी 4 अप्रैल 2017 को लालगंज के शीतलमऊ निवासी नीलम पुत्री संतोष सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन

इनसेट-----
आधे घंटे पहले परिजनों से वीडियो कालिंग के जरिए हुई थी बातचीत
वैभव सिंह द्वारा खुदकुशी करने की बात परिवार के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि आधे घंटे पहले वैभव बिना किसी तनाव के परिवार के लोगों से बातचीत कर रहा था। उसने कहा था कि दस दिन के भीतर अवकाश स्वीकृत होते ही वह घर आएगा। उसकी यह हसरत पूरी न हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें