फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का प्रयास, आरोपियों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू काम से बाग की ओर गई किशोरी की आबरू लूटने का पड़ोस के दो युवकों ने प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों के दौड़ पड़े और उसकी इज्जत बच सकी। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के भागीपुर की रहने वाली किशोरी गांव में धान लगाने गई थी। शाम को वह बाग की ओर घरेलू काम से गई थी। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले विनोद व रामप्रसाद ने उसकी आबरू लूटने के लिए दबोच लिया। उसके कपड़े फाड़ डाले। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक से भाग निकले। किशोरी के भाई ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केवल छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने विनोद राम प्रसाद समेत एक अन्य को भी हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें