फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कोई कलह नहीं, मुंशी लाल ने क्यों की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीलाल के आत्महत्या करने का मामला उलझा
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग बताई गई है मौत की वजह
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग मुंशीलाल की मौत लटकने से हुई थी। वह खुद लटके या किसी ने लटकाया था यह पुलिस की जांच में पता चल सकेगा। परिवारवालों का कहना है कि घर में कोई कलह नहीं थी। न ही मुंशीलाल को कोई तनाव था।
मिर्जापुर निवासी बुजुर्ग मुंशीलाल का शव शनिवार रात गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला था। गले में रस्सी का फंदा भी पड़ा था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया तो डॉक्टरों ने मौत की वजह हैंगिंग से होना उजागर कर सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा कर दिया कि उसे आत्महत्या करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। उसके पास कृषि योग्य जमीन भी है। तीन बेटों में दो दिल्ली और गाजियाबाद रहकर नौकरी करते हैं। ऐसे में यह भी नहीं कह सकते कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी। हैंगिंग वजह आने से पुलिस ने भी मान लिया है कि मुंशीलाल ने आत्महत्या की है। घरवालों की माने तो घर में कलह का माहौल भी नहीं रहा। घर में कलह होती तो उस रात मृतक की पत्नी जमुना देवी पड़ोस में होने वाले मंगलगीतों के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए क्यों जाती।
विज्ञापन

ऐसे ही कुछ और सवालों का जवाब प्रिजर्व किए गए बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। मृतक के बेटों में सबसे छोटे दधीचि की माने तो इस उम्र में कोई पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या कैसे कर सकता है। शव बरामद होने के बाद ही दधीचि ने पुलिस से कहा था कि उसे शक है कि जमीन के विवाद में उसके पिता को पेड़ पर लटका कर मार दिया गया हो। इधर, कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। वजह चाहे जो रही हो लेकिन जल्द ही हकीकत भी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

---------
सिर में चोट आने से हुई दयाराम की मौत
उझानी। सरौता निवासी ग्रामीण दयाराम की छह दिन पहले मौत को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के बीच कछला निवासी गंगादेवी अपने रिश्तेदारों के साथ सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में डॉक्टरों से जानकारी हासिल की। गंगा देवी की माने तो उसके पति दयाराम की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। रिपोर्ट में चोटों का उल्लेख है। वह दयाराम के परिजनों की भूमिका पर सवाल उठा रही हैं। गंगादेवी ने बताया कि जमीन में हिस्सा नहीं मिल पाए, इसीलिए उसके पति को मारा गया। इधर, चौकी इंचार्ज अश्विनी कुमार ने बताया कि मौत सिर में चोट की वजह से सामने आई है, लेकिन दयाराम शौच को जाते समय गिर पड़े थे। चोट भी उनके सिर में लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें