फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर सई नदी में फेंकी लाश

Thu, 30 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली में सई नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर में चाकू के हमले के निशान मौजूद थे। चेहरा पूरी तरह से विकृत कर दिया गया था। तमाम प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। जिरियामऊ होते हुए सई नदी कादीपुर, शिवसत होते हुए आगे की ओर निकली है। बुधवार की सुबह पठखौली वार्ड के लोग सई नदी की ओर गए तो दंग रह गए। नदी के किनारे एक युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन


शरीर में अकड़न आ चुकी थी। नीले रंग की जींस व हरे रंग की चेकदार कमीज पहने युवक का चेहरा विकृत कर दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तमाम प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या दो दिन पहले की गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि युवक के पेट में चाकू के निशान मिले हैं। चेहरा पूरी तरह से विकृत है। पहचान के लिए दूसरे जनपद की पुलिस को भी शव के बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें