फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला

Thu, 07 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के मकोइयां गांव में दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। चाकुओं से गोदकर उसने उसकी जान ले ली और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। गुरुवार शाम महिला का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। महिला का चार साल का बच्चा भी गायब है। मायकेवालों ने उसकी भी हत्या की आशंका जताई है। उधर पति भी फोन बंदकर गायब हो गया है। पुलिस ने महिला के अपहरण की रिपोर्ट गुरुवार सुबह दर्ज की थी और शाम को उसका शव मिल गया। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के खांभा गांव निवासी नोखेलाल की बेटी सीमा की शादी मकोइया गांव निवास पप्पू पटेल के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में विवाद हो गया। इस पर सीमा ने पप्पू पटेल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिनों बाद मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 8 जनवरी को कोर्ट में भी इस मुकदमे में समझौता होना था। इसके लिए दोनों राजी भी थे, लेकिन छह जनवरी को ही सीमा गायब हो गई। उसके साथ उसका चार साल का बच्चा शिवा भी गायब हो गया। सीमा की मां सुभद्रा ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।

इस पर उसने कोतवाली में तहरीर देकर पति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा गुरुवार को दर्ज करा दिया। इसके बाद भी उसकी मां और भाई संतलाल खोज में लगे रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे मकोइया गांव के पास ही नाले में बोरे में भरा सीमा का शव मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खोलकर देखा तो उसके शरीर पर दर्जनों चाकू के घाव थे। इस पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर, उसके पति को फोन मिलाया गया तो उसका फोन बंद मिला और उसकी कोई खबर भी नहीं मिली। देर शाम पुलिस उसके शव को पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने में लगी रही। इस बारे में सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मुकदमा लिखकर जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें