पौराणिक और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल शनिदेव धाम में गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद लिया। इस दौरान इलाहाबाद मंडल के कमिश्नर राजन शुक्ल और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद वितरण में सहयोग कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया।
कुसफरा के जंगलों के बीच स्थित शनिदेव मंदिर अपनी पौराणिकता और प्रसिद्धि के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है। हर शनिवार को यहां पर मेला लगता है। मान्यता है कि यहां पर आने वालों की मनोकामना पूरी होती है। बीच-बीच में श्रद्धालु भंडारे का आयोजन करते रहते हैं। मंदिर के पुजारी परमा महाराज की देखरेख में यह धाम विकास की ओर अग्रसर है। 7 जनवरी गुरुवार को हुए भंडारे में इसकी भव्यता और बढ़ गई।
राजन शुक्ला ने मंदिर में पहुंचकर भंडारे के प्रसाद का वितरण प्रारंभ करवाया। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी माथा टेकने पहुंचे थे। इनके अलावा इलाहाबाद के कई जज भी इस मौके पर पहुंचे थे। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। परमा महराज ने बताया कि जिले के अलावा दूसरे जिलों के लोग भी भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि हजाराें की संख्या में लोग शनिदेव धाम में आए थे।