फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मवेशियों से लदी पिकअप पेड़ से टकराई, चार जख्मी

Thu, 07 Jan 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार के समीप चोरी के मवेशियों से लदी पिकअप ग्रामीणों के पीछा करने के दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जबकि तीन आरोपी भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व चोरी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सांगीपुर के सुजाखर निवासी अमृतलाल व शुकुलपुर के संतलाल के घर के सामने बंधे मवेशियों को बुधवार की रात चोर पिकअप पर लादकर जाने लगे। इस बीच जानकारी होने पर दोनों गांव के लोगों ने मवेशी चोरी करने आए पिकअप सवार लोगों को बाइक से दौड़ा लिया। पीछा करने के दौरान तेज रफ्तार मवेशियों से लदी पिकअप दीवानगंज बाजार के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में पिकअप सवार चार लोग जख्मी हो गए।

जबकि तीन अन्य भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। यहां गंभीर रूप से जख्मी आजमगढ़ जिला के नेवादा निवासी शमशाद व काले खान तथा सांगीपुर के भैसना निवासी तसलीम उर्फ कल्लू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामूली घायल सांगीपुर के अचकवापुर निवासी तूफान वर्मा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि चोरी किए गए मवेशियों को तस्करी के जरिए गोकशी के लिए भेजा जाता है। मामले में अमृतलाल व संतलाल की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें