फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लूटे जेवर और नकदी

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दौलतपुर शिवबोध निवासी राकेश सिंह पुत्र राजाराम सिंह के घर में सोमवार की रात छत के रास्ते आधी रात दो चोर कूद गए। उनके कूदने की आवाज पर परिजन जाग गए। यह देख बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर चुप करा दिया और दरवाजा खोल कर बाहर खड़े अन्य साथियों को भी बुला लिया। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिजनों को मारापीटा और कमरे में बंधक बनाकर लाखों के जेवर, मोबाइल समेत नकदी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग पहुंचे और दरवाजा खोलकर परिजनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन



कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक छानबीन की गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सोमवार की रात ही उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर में करुणाकर प्रताप सिंह के दुकान की शटर  का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल, कैमरा व दस हजार नकदी लेकर भाग निकले। इसी गांव के पूरे सेंगरन में प्रशांत सिंह की मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर कंप्यूटर, मोबाइल व दो हजार नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरों ने उड़ा दिया। इसकी जानकारी सुबह हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। एक ही रात में लूट व चोरी की बड़ी वारदात होने से लोगों में दहशत में है। पीड़ितों ने कोतवाली उदयपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें