फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक छात्र को मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग एंबुलेंस का इंतजाम करते उसकी मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को थाने भेजवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। वहीं अन्य हादसे में चाचा भतीजे घायल हो गए।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी बृजेंद्र कुमार तिवारी (16) पुत्र चंद्रशेखर तिवारी सोमवार सुबह अपने भाई रजनीश को छोड़ने के लिए पटना चौराहा गया था। रजनीश को कुंडा में पढ़ने के लिए जाना था। लौटते समय शारदादेवी लघु माध्यमिक विद्यालय के सामने से आ रही मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घटना पर आसपास के लोग पहुंचे और मैजिक को पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में छात्र की सांस थम गईं। परिजनों को छात्र की मौत की सूचना मिली तो वह रोते हुए मौके पर पहुंचे। पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं नगर कोतवाली के बकुलाही निवासी अजय कुमार वर्मा (19) पुत्र उदयपाल वर्मा अपने चाचा फूलचंद्र के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से शहर आया था। यहां काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर जाने लगे। छैवा पुल के करीब पुलिस की चेकिंग हो रही थी। इस बीच शहर की ओर आ रहा बोलेरो चालक वाहन रोकने के बजाय भगा दिया। जिससे बोलेरो बेकाबू हो गई और अजय की बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख अजय को डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें