फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 10 Jan 2017 12:57 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुन अतेरू गांव में मौसिया ससुर की तेरही में शामिल होने आए युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह ममिया ससुर को छोडने के लिए मानिकपुर गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो रिश्तेदार खोजने निकले। इस दौरान सड़क किनारे उसकी बाइक मिली। वहीं पास में खेत में उसका शव        पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह अभी तक कोई नहीं बता पाया है। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन



संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा लतीफपुर गांव निवासी जियालाल गौतम (35) पुत्र मंगरे दिल्ली में प्लंबर का काम करता था। वह अभी 29 दिसम्बर को घर आया था। रविवार जियालाल की पत्नी के मौसा की अतेरू गांव में तेरही थी। वह पत्नी को लेकर आया था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने ममिया ससुर राममनोहर निवासी बहरामई मानिकपुर को छोडने गया था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो रिश्तेदार परेशान हो गए। उसकी खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि वह राम मनोहर को छोड़कर काफी पहले ही जा चुका है। इस पर कुछ रिश्तेदार बाइक से उसकी खेाज करने निकले।


गांव से बाहर निकलते ही उसकी बाइक सड़क पर खड़ी दिख गई। इसके बाद थोड़ी दूर पर टूटा हेलमेट मिला। उसका शव कीचड़ में क्षतविक्षत अवस्था में मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। उसकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। दूसरे दिन कालाकांकर नवाबगंज निवासी उसके ससुर प्यारेलाल गौतम ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चर्चा है कि उसकी हत्या आशनाई को लेकर  की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें