फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन मां-बेटे को मारी गोली

Sun, 16 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
खेत से गेहूं काटकर लौट रही मां-बेटे को रास्ते में रोककर चार युवकों ने गोली मार दी। एक गोली युवक की गर्दन को छूती हुई निकल गई, जबकि दूसरी उसकी मां की बांह में लगी और आर-पार हो गई। शोर पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मां-बेटे को सीएचसी बाघराय भेजवाया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। इस मामले में शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन



बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव निवासी नागेंद्र दुबे (28) अपनी मां फुलेश्वरी देवी (65) के साथ शनिवार को गेहूं काटने गया था। सुबह 10 बजे के करीब वह लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में चार लोग उसे मिले और बातचीत करते हुए नागेंद्र को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन को छूते हुए निकल गई। उसे बचाने के लिए उसकी मां आगे आई तो उसे भी गोली मार दी गई। गोली उसकी बांह में लगी और आर-पार हो गई। शोर पर लोगों को आते देख बदमाश भाग निकले। गांव के लोग उन्हें घर ले गए और सूचना पुलिस केा दी। पुलिस ने दोनों को बाघराय सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नागेंद्र ने बताया कि उसका विवाद गांव के ही कुछ लोगों से है। उन्हीं लोगों ने रंजिश में गोली मारी है। घटना की जांच करने एएसपी नीरज पांडेय व सीओ वेद प्रकाश सिंह पहुंचे। एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि पीड़ित के अनुसार रंजिश में घटना अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें