फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी को शॉपिंग करवाने पर चार पुलिसकर्मी नपे

Sun, 16 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में प्रतापगढ़ स्थित घर आए कुख्यात कैदी को शॉपिंग करवाने पर कानपुर देहात के एसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद एसपी ने चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। कैदी को वापस कानपुर देहात के माती कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले के निवासी विकास मिश्रा पर मर्डर, बलवा जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। राजनीतिक व अन्य कारणों से अपराधी विकास को प्रशासनिक आधार पर कानपुर देहात की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बीते दिन शुक्रवार को घर आने के लिए छुट्टी मिली हुई थी। कानपुर देहात पुलिस लाइन से एचसीपी गिरीशंचद्र व सिपाही नरेंद्र बाबू, वीरेंद्र नागर और फूल सिंह की ड्यूटी कैदी के साथ लगाई गई। यह लोग कैदी के साथ गए। इन लोगों ने प्रतापगढ़ में मॉल से विकास मिश्रा की शॉपिंग करवाई। अमर उजाला ने इस  खबर को सीसीटीवी फुटेज सहित प्रमुखता से प्रकाशित किया। पूरे प्रकरण की जानकारी एसपी को हुई तो उन्हाेंने वहां के मॉल से सीसीटीवी फुटेज खंगलवाया।  पुलिस कर्मी कैदी विकास मिश्रा को खरीददारी कराते हुए दिखे। एसपी ने बताया कि पुलिस मैन्युअल में खूंखार अपराधी को इतनी ढील देना गुनाह है। पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अन्य कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें