फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पत्नियों के चक्कर में फंसे मियां, हुई मारपीट

Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बीवियों के चक्कर में एक युवक बुरी तरह फंस गया। एक युवती के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। बाद में घरवालों के कहने पर उसने दूसरी युवती से भी शादी कर ली। मामले की जानकारी होने के बाद प्रेम विवाह करने युवती गांव पहुंची तो युवक ने उसकी और उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। घायल लोग कोतवाली आए और देर शाम तक पुलिस हिरासत में बैठे रहे। बाद में वह घर चले गए।
विज्ञापन



नगर के रायपुर गांव निवासी महेन्द्र विक्रम पटेल पुत्र राम जतन अपनी रिश्तेदारी कोटिया थाना सरपतहा आया जाया करता था। यहां उसकी दोस्ती कांती पुत्री बरसाती के साथ हो गई। प्रेम आगे बढ़ा तो उसने 9 जून को कांति के साथ शादी रचा ली और उसे लेकर सियाराम कालोनी प्रतापगढ़ में रहने लगा। बाद में घरवालों की मर्जी से दूसरा विवाह भी कर लिया। पहले तो कांति को इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन जब उसे धीरे धीरे पता चला तो वह अपने भाई अर्जुन, करन, रामबरन व पिता संग रायपुर गांव आ गई। यहां उसे पता चला कि महेन्द्र ने तो उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी रचा ली है। ऐसे में जब उसने हक मांगा तो महेन्द्र के पिता व परिजनों ने उसके भाई अर्जुन, करन आदि की जमकर पिटाई कर दी। शोरशराबा हुआ तो कोतवाली पुलिस आ गई और घायलों का इलाज कराने के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। लेकिन देर शाम तक पुलिस ने जब कार्रवाई के नाम पर केवल टालमटोल किया तो पीड़ित युवती व उसके परिजन वापस अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें