फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा के दो सौ लोग जम्मू में फंस गए

विज्ञापन
problem
विज्ञापन
काले धन पर शिकंजा कसने के लिए पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद होने का खामियाजा बाहर गए लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नोट बंद होने के कारण जिले के दो सौ लोग जम्मू में फंस गए हैं। सभी वैष्णो देवी का दर्शन करने गए थे। जम्मू पहुंचने के बाद पता चला कि नोट बंद कर दिए गए हैं। दो दिन एटीएम भी बंद होने से इन लोगों के सामने भारी मुश्किल आन पड़ी। लोग खाने-पीने तक के लिए तरस गए। किसी तरह धर्मशालाओं में शरण ली। लौटने के लिए प्रतापगढ़ आने वाली अर्चना एक्सप्रेस 40 घंटे लेट होने के कारण और परेशानी बढ़ गई। बुधवार को जम्मू पहुंचने वाली ट्रेन गुरुवार शाम तक नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


दरअसल, प्रतापगढ़ से करीब दो सौ लोग वैष्णो देवी दर्शन करने गए हैं। इनमें चिलबिला, महुली, ताला, भुपियामऊ, सदर बाजार, संडारी और कुसमी के अधिकांश लोग हैं। संयोग से ये लोग वैष्णों देवी धाम में थे। उसी दिन पीएम मोदी ने पांच सौ और हजार की नोट बंद करने की घोषणा कर दी। लोगों के मोबाइल पर दनादन मैसेज आने शुरू हो गए। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिन लोगों के पास पांच सौ से छोटे नोट थे वह पहले ही खर्च हो चुके थे। लोगों ने पांच सौ और हजार के नोट बचाकर रख लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें